भारत प्रशासित कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर भारतीय सुरक्षा बलों की ताज़ा फ़ायरिंग में 3 लोग मारे गए हैं, जिसके बाद पुलिस के हाथों मरने वाले कश्मीरी प्रदर्शनकारियों की संख्या क़रीब 45 हो गई है।
भारतीय सेना ने अनंतनाग ज़िले के क़ाज़ीगुंड में हुई फ़ायरिंग की जांच के आदेश दे दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि हील ही में हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की भारतीय सुरक्षाबलों के हाथों हत्या के बाद कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन भड़क उठे थे, जो अभी भी जारी हैं।
कश्मीरी प्रदर्शनकारियों पर सीधे गोलियां चलाने के लिए भारतीय सेना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हो रही है।
कश्मीर घाटी में प्रशासन ने कर्फ्यू की घोषणा कर रखी है और मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं।
कश्मीर में अख़बारों के प्रकाशन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिसे मंगलवार को हटा लिया गया।
मंगलवार को कश्मीर में जारी हिंसा को लेकर संसद में भी चर्चा हुई जिसमें शांति स्थापित करने पर जोर दिया गया।